Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

ट्रैक्टर ने बाइक चालक को रौदा महिला की मौत चालक घायल

ट्रैक्टर ने बाइक चालक को रौदा महिला की मौत चालक घायल

केटी न्यूज/आजमगढ़

ट्रैक्टर ने बाइक चालक को रौदा महिला की मौत चालक घायल

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चुनुगपार मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ट्रैक्टर ने बाइक चालक को रौदा महिला की मौत चालक घायल

जीयनपुर के चंगईपुर गांव निवासी हमीद (23) शुक्रवार की शाम अपनी मां मैनुनिशा (58) को बाइक पर बैठा कर दवा दिलाने जीयनपुर बाजार आया था। दवा दिला कर देर शाम वह वापस घर लौट रहा था कि जीयनपुर-मोहम्मदाबाद मार्ग पर चुनुगपार मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में अक्कर मार दिया। जिससे बाइक पलट गई और मां-बेटा गिर पड़े। मां ट्रैक्टर-ट्राली के पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो

ट्रैक्टर ने बाइक चालक को रौदा महिला की मौत चालक घायल

गई। वहीं, बेटा हमीद गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेजा, जहां हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक के साथ ही दुर्घटना करने वाले ट्रैक्टर-ट्राली को अपनी कस्टडी में ले लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।