Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक 45 लीटर देसी शराब के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार विवाहिता से मारपीट के मामले में पुलिस की दबिश, पति और ससुर गिरफ्तार दिल्ली में मिली अपहृत युवती, आरोपी युवक भी पुलिस के कब्जे में नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां
Keshav Times

कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह

भाजपा के संस्थापक स्तंभों में शामिल रहे स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि पर आगामी तीन नवंबर (मंगलवार) को बड़का ढकाईच स्थित उच्च विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश से लेकर केंद्रीय स्तर तक के कई दिग्गज नेताओं, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का जमावड़ा लगेगा।

कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह

__ प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

केटी न्यूज/बक्सर।

भाजपा के संस्थापक स्तंभों में शामिल रहे स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की 14वीं पुण्यतिथि पर आगामी तीन नवंबर (मंगलवार) को बड़का ढकाईच स्थित उच्च विद्यालय परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश से लेकर केंद्रीय स्तर तक के कई दिग्गज नेताओं, सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों का जमावड़ा लगेगा। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा नेता ओमप्रकाश भुवन ने बताया कि समारोह की तैयारियां की जा रही हैं और इसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।

कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पाण्डेय समेत एनडीए के कई स्थानीय विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। सभी नेता स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद करेंगे।

कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह

__ संगठन निर्माण में निभाई थी ऐतिहासिक भूमिका

पांच अक्टूबर 1923 को बक्सर जिले के दुधारचक गांव में जन्मे कैलाशपति मिश्र ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और संगठन निर्माण के लिए समर्पित कर दिया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के माध्यम से सार्वजनिक जीवन में कदम रखने वाले मिश्र ने बिहार में भाजपा संगठन को मजबूत आधार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सादगी, अनुशासन, ईमानदारी और संगठन के प्रति समर्पण उनकी पहचान रही। कार्यकर्ताओं के बीच वे अभिभावक और मार्गदर्शक के रूप में लोकप्रिय थे। उन्होंने गुजरात के राज्यपाल के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।

कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह

__ आदर्शों को याद करने का होगा अवसर

भाजपा नेता ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि कैलाशपति मिश्र का जीवन राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए त्याग, तपस्या और संगठन के प्रति निष्ठा की प्रेरक मिसाल है। उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर बनेगा। उल्लेखनीय है कि बक्सर भाजपा और कैलाशपति मिश्र स्मृति संस्थान के संयुक्त प्रयास से प्रत्येक वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है।

कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।