सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम सभा

प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केसठ में गुरुवार को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक पंचायत सरकार भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने की।एवं संचालन पंचायत सचिव अभय कुमार ने किया।

सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम सभा

__पीएम आवास योजना के लाभुकों की सूची हुई प्रकाशित, 27 सितंबर तक त्रुटि सुधार का मौका

केटी न्यूज/केसठ। 

प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत केसठ में गुरुवार को सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक पंचायत सरकार भवन में हुई, जिसकी अध्यक्षता मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने की।एवं संचालन पंचायत सचिव अभय कुमार ने किया।ग्राम सभा में पंचायत के विकास से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों की सूची का भी सार्वजनिक रूप से प्रकाशन किया गया। सूची के प्रकाशन के बाद ग्रामीणों को अपने गांव एवं वार्ड के चयनित लाभुकों के नामों की जानकारी दी गई।

पंचायत स्तर पर लाभुकों की सूची को लेकर ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।बैठक में बताया गया कि यदि किसी लाभुक के नाम, जॉब कार्ड या अन्य किसी प्रकार की जानकारी में त्रुटि है, तो उसमें सुधार कराया जा सकता है। इसके लिए 27 सितंबर तक त्रुटि सुधार का अवसर दिया गया है। संबंधित लाभुक निर्धारित समय सीमा के अंदर आवश्यक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं।ग्राम सभा में उपमुखिया केसठ अमितेश कुमार गुप्ता, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी, मुकुंद प्रसाद, सोनू प्रसाद समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि, कर्मी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत के विकास एवं सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई।