Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील चंदा के पास एन एच 922 पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी
Keshav Times

अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त

क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। इस कार्रवाई से अवैध खनन के कारोबार में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।

अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त

__ बड़का ढकाइच से अकालूपुर रोड पर जांच के दौरान पकड़े गए दोनों ट्रैक्टर, पुलिस को सौंपे गए वाहन; बिना अनुमति खनन करने वालों को प्रशासन की सख्त चेतावनी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म। 

क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और उसके परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। इस कार्रवाई से अवैध खनन के कारोबार में लगे लोगों के बीच हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार, बड़का ढकाइच गांव से दक्षिण अकालूपुर रोड पर एसडीओ जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दो ऐसे ट्रैक्टरों पर पड़ी, जिनसे कथित तौर पर बिना अनुमति मिट्टी का खनन और परिवहन किया जा रहा था। एसडीओ ने तत्काल दोनों वाहनों को रुकवाकर जांच की और उन्हें जब्त कर लिया। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त

एसडीओ राजीव कुमार ने बताया कि इलाके में अवैध तरीके से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना लगातार मिल रही थी। इसी के आधार पर जांच अभियान चलाया गया, जिसमें दोनों ट्रैक्टर पकड़े गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना मिट्टी का खनन करना या उसका परिवहन करना कानून का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही या रियायत नहीं बरती जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन पर लगाम लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। एसडीओ ने संकेत दिया कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नियमों को ताक पर रखकर खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।