__ 85 वर्ष की उम्र में आवास पर ली अंतिम सांस, निधन की खबर से पत्रकारिता जगत और राजपुर क्षेत्र में शोक की लहर; पत्रकारों व समाजसेवियों ने जताया गहरा दुख
केटी न्यूज/राजपुर।
राजपुर प्रखंड के पत्रकार अरबिंद तिवारी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी माता इंद्रावती देवी का शनिवार की रात करीब आठ बजे निधन हो गया। वह 85 वर्ष की थीं। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं इंद्रावती देवी ने अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में मातृशोक की गहरी छाया छा गई है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और संवेदना का माहौल है।इंद्रावती देवी का जीवन संघर्ष, त्याग और पारिवारिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण की मिसाल रहा। उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच कठिन परिश्रम और धैर्य के साथ अपने बच्चों का पालन-पोषण किया तथा उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।

एक मां के रूप में उनका स्नेह, संस्कार और समर्पण परिवार की सबसे बड़ी पूंजी रहा। उनके निधन से परिवार ने अपना वह मजबूत संबल खो दिया, जिसकी छांव में कई पीढ़ियों का जीवन आगे बढ़ा।वह अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके पुत्रों में सुशील तिवारी और यरेंद्र तिवारी शामिल हैं। मां के निधन की खबर मिलते ही शुभचिंतकों, परिचितों और सामाजिक कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

इस दुखद अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर, राष्ट्रीय सागर के ब्यूरो चीफ शंकर पांडेय, सन्मार्ग के ब्यूरो चीफ राजू ठाकुर, पत्रकार चंद्रकांत निराला, पंकज कमल, मो. मोईन, गुलशन सिंह, विनोद सिंह, आलोक कुमार, धर्मेंद्र पाठक, बासुकी पांडेय, गोल्डी प्रसाद, जयमंगल पांडेय तथा समाजसेवी सह पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह समेत जिले भर के पत्रकारों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।