एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत केसठ पंचायत में हुआ पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड के केसठ ग्राम पंचायत में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु - एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ पंचायत के मुखिया अरबिंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने पौधारोपण कर किया।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत केसठ पंचायत में हुआ पौधरोपण

केटी न्यूज/केसठ। 

पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रखंड के केसठ ग्राम पंचायत में स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु - एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई। अभियान का शुभारंभ पंचायत के मुखिया अरबिंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान पंचायत सरकार भवन परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत कर्मियों तथा ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

मुखिया ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी नियमित देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास है। अधिक से अधिक पौधारोपण से गांव हरा-भरा होगा और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।मौके पर पंचायत सचिव अभय कुमार, उप प्रमुख मंटू चंद्रवंशी, विभिन्न वार्ड सदस्य, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय प्रसाद, स्वच्छता कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने अभियान की सराहना करते हुए पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरित बनाने का संकल्प लिया।