Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

भोजन बैंक बक्सर की सेवा यात्रा जारी, 35वें सप्ताह भी गरीबों को मिला प्रसाद रूपी भोजन

रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा लगातार 35वें सप्ताह भी जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। आज आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों गरीबों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

भोजन बैंक बक्सर की सेवा यात्रा जारी, 35वें सप्ताह भी गरीबों को मिला प्रसाद रूपी भोजन

-- भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के बैनर तले निःशुल्क भोजन वितरण, समाजसेवियों ने की सराहना

केटी न्यूज/बक्सर

रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तत्वावधान में संचालित भोजन बैंक बक्सर द्वारा लगातार 35वें सप्ताह भी जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। आज आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में सैकड़ों गरीबों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण कर स्वयं को धन्य महसूस किया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बालाजी, शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा तथा शिक्षक अर्जुन ने संयुक्त रूप से किया।

भोजन बैंक बक्सर की सेवा यात्रा जारी, 35वें सप्ताह भी गरीबों को मिला प्रसाद रूपी भोजन

इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ता अकरम, अधिवक्ता राजेश यादव, कार्यपालक सहायक जिलाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, राहुल वर्मा (आर.आर. एग्रीमेंट) एवं राजेश सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, और भूखे को भोजन कराना सर्वाेत्तम मानव धर्म है।कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वालों में संजय कुमार सोनी (दानापुर), मदन मोहन वर्मा, विनय राय, एक अभिभावक तथा अन्य दानवीरों के नाम शामिल रहे।

भोजन बैंक बक्सर की सेवा यात्रा जारी, 35वें सप्ताह भी गरीबों को मिला प्रसाद रूपी भोजन

संस्थान की पूरी टीम ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।सेवा कार्यक्रम में अक्षत कुमार, अजित वर्मा (चुरामनपुर), प्रभात शर्मा, दीपक सिंह, प्रमोद (कार्यपालक सहायक), मनोज गुप्ता, मनोज वर्मा, चंदन वर्मा, अनिल वर्मा, हाजी हाशिम (सामशी), संजय सिंह, चंदन उपाध्याय, संतोष राय, शिवम राय, रौशन पांडेय, चंदू सिंह, प्रीतम कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

भोजन बैंक बक्सर की सेवा यात्रा जारी, 35वें सप्ताह भी गरीबों को मिला प्रसाद रूपी भोजन

भोजन वितरण के साथ इस रविवार भी गौ सेवा की परंपरा निभाई गई और गौ माता को भोजन अर्पित किया गया। कार्यक्रम के अंत में ललन राम, अधिवक्ता राजेश यादव एवं राहुल वर्मा ने सभी उपस्थित गणमान्यों तथा आर्थिक सहयोगकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए आभार जताया।वहीं, भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के सचिव राजीव कुमार तथा भोजन बैंक मार्गदर्शन टीम के भुआली वर्मा ने आगे भी इस सेवा यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने का आग्रह किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।