Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आठ माह तक वेतन रोकने पर घिरे बीडीओ, आरडीओ को भुगतान का आदेश छठ पर चौसा के गंगा घाटों की होगी अभेद्य सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी निगरानी आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
Keshav Times

राज्य स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाने रवाना हुई बक्सर टीम

खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता के लिए बक्सर जिले की टीमें शनिवार को रवाना हो गईं। यह प्रतियोगिता 8 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कबड्डी अंडर-14 (बालक) गया जी एवं फुटबॉल अंडर-14 व 16 (बालक) का आयोजन पूर्वी चंपारण में किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाने रवाना हुई बक्सर टीम

-- कबड्डी व फुटबॉल की तीनों टीमों को मिला उत्साहवर्धन, वरीय अधिकारियों ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केटी न्यूज/बक्सर

खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता के लिए बक्सर जिले की टीमें शनिवार को रवाना हो गईं। यह प्रतियोगिता 8 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसमें कबड्डी अंडर-14 (बालक) गया जी एवं फुटबॉल अंडर-14 व 16 (बालक) का आयोजन पूर्वी चंपारण में किया जा रहा है।

राज्य स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाने रवाना हुई बक्सर टीम

रवाना होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को आलोक नारायण वत्स, वरीय उप समाहर्ता सह उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, बक्सर तथा रवि बहादुर, वरीय उप समाहर्ता, बक्सर द्वारा खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की गई। अधिकारियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बक्सर की टीमें हर बार की तरह इस बार भी राज्य स्तरीय मैदान में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और टीम भावना से ही खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।

राज्य स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाने रवाना हुई बक्सर टीम

फुटबॉल अंडर-14 और अंडर-16 टीमों के टीम प्रभारी के रूप में मोहन सिंह, प्लस टू उच्च विद्यालय बड़का राजपुर को जिम्मेदारी दी गई है।अंडर-14 फुटबॉल टीम में शामिल खिलाड़ियों में बिट्टू कुमार, अभिनंदन बैठा, अरमान शाह, श्रीकांत प्रसाद, पवन कुमार, बबलू कुमार और आशीष कुमार, शामिल है। वहीं अंडर-16 फुटबॉल टीम में अखिलेश कुमार, बनारसी कुमार, ऋतुराज कुमार और कमल शर्मा को चुना गया है।

राज्य स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाने रवाना हुई बक्सर टीम

इसी प्रकार अंडर-16 कबड्डी (बालक) टीम की कमान राजू कुमार, प्लस टू उच्च विद्यालय नैनीजोर को सौंपी गई है। टीम में चयनित खिलाड़ियों में सूरज कुमार, रंजन राय, पवन कुमार, विजय प्रकाश शाह, शिवम राय और कृष्ण कुमार राय।कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारियों ने खिलाड़ियों को मेहनत और लगन के साथ खेल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी।

राज्य स्तरीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता में दमखम दिखाने रवाना हुई बक्सर टीम

इस अवसर पर मदन कुमार (कार्यपालक सहायक), सत्येंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार, अश्विनी कुमार राय, राकेश रंजन उपाध्याय एवं वशिष्ठ प्रसाद (शारीरिक शिक्षक) भी उपस्थित थे।अधिकारियों ने कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का माध्यम है। ऐसे आयोजन न सिर्फ खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करते हैं।बक्सर की तीनों टीमें उत्साह से भरी नजर आईं और राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।