केसठ में खेलकूद प्रतियोगिता जारी, कबड्डी में छात्राओं ने दिखाया दम, 11 अप्रैल को होगा सम्मान समारोह
मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय खेलकूद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत सोमवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड केसठ के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन केसठ मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने किया वही अध्यक्षता राजद नेता सह समाजसेवी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने किया। इस मुकाबले में अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मध्य विद्यालय केसठ की बालिका टीम उपविजेता रही।

केटी न्यूज/केसठ।
मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय खेलकूद एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत सोमवार को कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड केसठ के खेल मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन केसठ मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने किया वही अध्यक्षता राजद नेता सह समाजसेवी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने किया। इस मुकाबले में अनुसूचित जाति मध्य विद्यालय केसठ की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मध्य विद्यालय केसठ की बालिका टीम उपविजेता रही।प्रतियोगिता के दौरान इंड्स ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल के छात्रों का भी दबदबा देखने को मिला।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में इस विद्यालय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 100 मीटर दौड़ में भी इसी विद्यालय के छात्रों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से इसी विद्यालय की छात्रा रिषा कुमारी विजेता बनीं।आयोजन समिति के अनुसार, 8 अप्रैल को कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 11 अप्रैल को विजेता एवं उपविजेता टीमों को संस्थान की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका आजाद कुमार ने निभाई, जबकि संचालन विनोद मास्टर द्वारा किया गया। मौके पर मुकेश कुमार, अजय कुमार विक्रांत, अमित यादव धर्मेंद्र केशरी,अख्तर अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

