अनुदानित बीज का वितरण सोमवार से होगा शुरू, इंतजार कर रहे किसानों में खुशी

अनुदानित दर पर सरकार की तरफ से मिलने वाले खरीफ फसल के बीज का इंतजार किसान कर रहे थे। शनिवार को बीज आने की जानकारी लेने के लिये प्रखंड के किसान कृषि कार्यालय पहुंचे हुए थे। जैसे ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने उन्हें बताया की सोमवार को बीज हिमलयन बीज भंडार के गोदाम में पहुंच जाएगा, जहां से बीज का वितरण होगा।

अनुदानित बीज का वितरण सोमवार से होगा शुरू, इंतजार कर रहे किसानों में खुशी

__ पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर होगा अनुदानित बीज का वितरण

डुमरांव/केटी न्यूज। 

अनुदानित दर पर सरकार की तरफ से मिलने वाले खरीफ फसल के बीज का इंतजार किसान कर रहे थे। शनिवार को बीज आने की जानकारी लेने के लिये प्रखंड के किसान कृषि कार्यालय पहुंचे हुए थे। जैसे ही प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने उन्हें बताया की सोमवार को बीज हिमलयन बीज भंडार के गोदाम में पहुंच जाएगा, जहां से बीज का वितरण होगा। मालूम हो की खरीफ फसल में धान, मक्का, अरहर, ज्वार, बाजरा और मड़ुआ की खेती क्षेत्र में बड़े पैमाने पर की जाती है। किसानों को अनुदानित दर पर सरकार की तरफ से बीज का वितरण हर वर्ष किया जाता है।

बिजी वतरण को लेकर किसानों में उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। बेचारे खेत को तैयार कर बीज मिलने का इंतजार कर रहे थे। बीज आने और वितरण होने की बात जैसे ही बीएओ के द्वारा किसानों को बताया गया काफी खुश हुए। मिली जानकारी के अनुसार शंकर धान का बीज किसानों को प्रति एकड़ 6 किलो वितरण करना है। वहीं शंकर मक्का बीज प्रति एकड़ 8 किलो, अरहर प्रति एकड़ 8 किलो, बाजरा प्रति एकड़ 2 किलो, ज्वार प्रति एकड़ 4 किलो एवं मड़ुआ प्रति एकड़ 4 किलो वितरित होगा।