Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी चार माले कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी के विरोध में सोनवर्षा थाने का घेराव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी
Keshav Times

ग्रामीणों की आस्था से बदल रही तस्वीर: जितवाडीह में योगी बाबा स्थल पर बन रहा भव्य चबूतरा

नावानगर प्रखंड के जितवाडीह गांव में ग्रामीण एकता और आस्था की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। गांव के दक्षिणी बधार में स्थित वर्षों पुराने योगी बाबा स्थल का कायाकल्प ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से किया जा रहा है।

ग्रामीणों की आस्था से बदल रही तस्वीर: जितवाडीह में योगी बाबा स्थल पर बन रहा भव्य चबूतरा

ग्रामीणों की आस्था से बदल रही तस्वीर: जितवाडीह में योगी बाबा स्थल पर बन रहा भव्य चबूतरा

__ न श्रम की कमी, न सहयोग की... गांववासियों ने मिलकर संभाली वर्षों पुराने धार्मिक स्थल को संवारने की जिम्मेदारी

केटी न्यूज/नावानगर

नावानगर प्रखंड के जितवाडीह गांव में ग्रामीण एकता और आस्था की अनोखी मिसाल देखने को मिल रही है। गांव के दक्षिणी बधार में स्थित वर्षों पुराने योगी बाबा स्थल का कायाकल्प ग्रामीणों के सामूहिक प्रयास से किया जा रहा है। जहां कभी खुले स्थान पर पूजा-अर्चना होती थी, अब वहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भव्य चबूतरे का निर्माण कराया जा रहा है।

ग्रामीणों की आस्था से बदल रही तस्वीर: जितवाडीह में योगी बाबा स्थल पर बन रहा भव्य चबूतरा

_पीपल के पेड़ से जुड़ी है वर्षों पुरानी आस्था

गांव के दक्षिणी छोर पर स्थित योगी बाबा स्थल पर मौजूद विशाल पीपल का पेड़ लंबे समय से ग्रामीणों की श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थान सिर्फ पूजा करने की जगह नहीं, बल्कि गांव की धार्मिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। वर्षों से लोग यहां आकर बाबा की पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं।समय के साथ ग्रामीणों ने महसूस किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां एक स्थायी व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बाद गांव के लोगों ने आपसी सहमति से चबूतरे के निर्माण का निर्णय लिया और देखते ही देखते यह पहल जनसहयोग का रूप ले लिया।

ग्रामीणों की आस्था से बदल रही तस्वीर: जितवाडीह में योगी बाबा स्थल पर बन रहा भव्य चबूतरा

_हर घर से मिल रहा सहयोग, श्रमदान बना ताकत

निर्माण कार्य शुरू होने के बाद गांव के हर वर्ग के लोग इससे जुड़ गए हैं। कोई ईंट और सीमेंट उपलब्ध करा रहा है तो कोई आर्थिक मदद दे रहा है। वहीं कई ग्रामीण स्वयं मजदूरी कर श्रमदान में जुटे हुए हैं। बुजुर्गों के मार्गदर्शन में युवा और महिलाएं भी इस धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि यह निर्माण किसी एक व्यक्ति का प्रयास नहीं, बल्कि पूरे गांव की सामूहिक भावना का परिणाम है। योगी बाबा के प्रति लोगों की आस्था ही इस कार्य को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी प्रेरणा बनी हुई है।

ग्रामीणों की आस्था से बदल रही तस्वीर: जितवाडीह में योगी बाबा स्थल पर बन रहा भव्य चबूतरा

_पूजा-पाठ से लेकर धार्मिक आयोजनों तक मिलेगी सुविधा

चबूतरे के निर्माण के बाद योगी बाबा स्थल पर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजनों में काफी सुविधा होगी। बारिश और खराब मौसम में भी श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।ग्रामीणों का मानना है कि आने वाले समय में यह स्थल गांव की पहचान बनेगा और आसपास के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। निर्माण स्थल पर हर दिन ग्रामीणों की मौजूदगी और सहयोग इस बात का प्रमाण है कि जब समाज एकजुट होता है तो बड़े से बड़ा काम भी आसानी से पूरा किया जा सकता है।जय योगी बाबा के जयकारों के बीच जारी यह निर्माण कार्य अब ग्रामीण एकता और आस्था की प्रेरणादायक कहानी बन चुका है।

ग्रामीणों की आस्था से बदल रही तस्वीर: जितवाडीह में योगी बाबा स्थल पर बन रहा भव्य चबूतरा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।