Wednesday, 4 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी चार माले कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी के विरोध में सोनवर्षा थाने का घेराव, डीएम-एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी दो महीने से वेतन का इंतजार, नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने थामी झाड़ू त्योहारों की मिठास में मिलावट घोलने वालों पर प्रशासन की नजर, दुकानों में छापेमारी ग्रामीण बाजारों में अवैध पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, दुकानदारों को सख्त चेतावनी आज होगी शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं का होगा उद्घाटन तैयारियां हुई पूरी, सांसद सुधाकर सिंह करेंगे उद्घाटन, एमएलसी सोनू राय रहेंगे मुख्य अतिथि,ग्रामीण युवाओं को मिलेगा अध्ययन का बेहतर माहौल
Keshav Times

अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

सेवा संकल्प सह कायाकल्प एवं नशामुक्त बिहार अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही और सुस्ती बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में तीन प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया।

अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

__ सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, नशामुक्त बिहार के लिए गांव से शहर तक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर।

सेवा संकल्प सह कायाकल्प एवं नशामुक्त बिहार अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही और सुस्ती बरतने वाले अधिकारियों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में तीन प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत पांच अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। बैठक में बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने और अभियान की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को जवाबदेह बनाने का निर्देश दिया।समीक्षा के दौरान राजपुर, नावानगर एवं केसठ के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

इस पर डीएम ने तीनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। वहीं, सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान के क्रियान्वयन में धीमी प्रगति को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), बक्सर तथा जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी से भी जवाब-तलब करने को कहा।बैठक में डीएम ने अभियान के तहत जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों, निर्धारित लक्ष्यों और अब तक हुई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक परिसरों में स्वच्छता, सुंदरता, बेहतर व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करना है। इसके लिए अधिकारी नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं। कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की सतत निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।वहीं, नशामुक्त बिहार अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम ने जन-जागरूकता को अभियान की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।

अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

इससे मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास और व्यापक जनभागीदारी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने का निर्देश दिया।डीएम ने स्पष्ट किया कि दोनों अभियानों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें और नियमित समीक्षा के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करें।

अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।