एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में दिखी एकजुटता

भोजपुर-बक्सर धाम स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनडीए समर्थित प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने इसे क्षेत्र के विकास, मजबूत पंचायत व्यवस्था और प्रभावी नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में दिखी एकजुटता

--जनप्रतिनिधियों ने कहा— क्षेत्रीय विकास और पंचायतों को मिलेगा मजबूत नेतृत्व

केटी न्यूज/बक्सर

भोजपुर-बक्सर धाम स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में एनडीए समर्थित प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद के पक्ष में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए उनके समर्थन में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने इसे क्षेत्र के विकास, मजबूत पंचायत व्यवस्था और प्रभावी नेतृत्व की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।सभा के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय निकायों की समस्याओं को विधान परिषद तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए अनुभवी और जमीनी नेतृत्व की आवश्यकता है।

उन्होंने विश्वास जताया कि कन्हैया प्रसाद की जीत से भोजपुर-बक्सर धाम क्षेत्र की आवाज सदन में मजबूती से उठेगी तथा विकास योजनाओं को गति मिलेगी। नेताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर एनडीए प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील भी की।इस मौके पर बक्सर सदर विधायक आनन्द मिश्र, संदेश विधायक राधा चरण सेठ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, वरिष्ठ नेता संजय सिंह, समाजसेवी कृष्णानन्द सिंह, हीरामन पासवान, दीपक सिंह एवं रमेश गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और नागरिक भी शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एनडीए प्रत्याशी की जीत को क्षेत्र के विकास और राजनीतिक मजबूती से जोड़ते हुए समर्थन का भरोसा जताया। पूरे आयोजन के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और नेताओं ने संगठनात्मक एकता पर विशेष जोर दिया।