Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत

प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर बक्सर के एक भाई-बहन ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित 15वीं एएमपीसी एशियन बायथल/ट्रायथल/लेजर रन चैंपियनशिप-2026 में कम्हरिया गांव के चंदन कुमार साहनी और उनकी बहन चांदनी कुमारी ने कुल पांच पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। दोनों की इस उपलब्धि ने न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे बक्सर जिले को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।

अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत

__ यूएई में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में कम्हरिया के चंदन-चांदनी का शानदार प्रदर्शन, चांदनी ने दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते, चंदन के खाते में आए दो रजत; 18 नवंबर को होगी घर वापसी

केटी न्यूज/बक्सर : 

प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के दम पर बक्सर के एक भाई-बहन ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित 15वीं एएमपीसी एशियन बायथल/ट्रायथल/लेजर रन चैंपियनशिप-2026 में कम्हरिया गांव के चंदन कुमार साहनी और उनकी बहन चांदनी कुमारी ने कुल पांच पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। दोनों की इस उपलब्धि ने न केवल अपने गांव, बल्कि पूरे बक्सर जिले को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलाई है।अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत

प्रतियोगिता में चांदनी ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, भाई चंदन कुमार साहनी ने दो रजत पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया। एक ही परिवार के दो खिलाड़ियों की इस दोहरी सफलता से कम्हरिया गांव सहित जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी चंदन का खेलों के प्रति लगाव बचपन से ही रहा है। उन्होंने अपने खेल सफर की शुरुआत स्थानीय स्तर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिताओं से की थी। जिले में आयोजित कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लेकिन उनकी महत्वाकांक्षा जिला और राज्य स्तर तक सीमित नहीं थी। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व कर तिरंगे का मान बढ़ाना था। यूएई रवाना होने से पहले भी चंदन ने अपने इसी संकल्प को जाहिर करते हुए कहा था कि मिले अवसर को उपलब्धि में बदलने के लिए वह पूरी ताकत लगा देंगे।अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत

भाई के खेल जुनून और मेहनत से प्रेरित होकर बहन चांदनी ने भी खेल के क्षेत्र में कदम रखा। नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के बल पर उसने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया। दोनों भाई-बहन की उपलब्धि इस बात की मिसाल है कि लगन और अवसर मिले तो छोटे गांवों से निकलकर भी खिलाड़ी दुनिया में अपनी पहचान बना सकते हैं।अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत

उल्लेखनीय है कि मॉडर्न पेंटाथलॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमपीएफआई) ने जून 2026 में अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन और रैंकिंग के आधार पर दोनों खिलाड़ियों का भारतीय टीम के लिए चयन किया था। अब पांच पदकों के साथ दोनों खिलाड़ी 18 नवंबर को अपने गृह जिले बक्सर लौटेंगे। उनके स्वागत को लेकर गांव और इलाके के लोगों में खासा उत्साह हैअंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत

ग्रामीणों और खेलप्रेमियों ने दोनों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में ये खिलाड़ी देश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।