चौगाईं में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गर्भवती भैंस समेत चार मवेशियों की मौत
चौगाईं प्रखंड के रामपुर सिकरिया और बसंतपुर के बीच स्थित खेतों में गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। मृत मवेशियों में एक गर्भवती भैंस भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व आए तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली का हाईटेंशन नंगा तार खेतों में झूल रहा था। इसी बीच नावाडीह गांव के पशुपालक अपने दर्जनों मवेशियों को चराने के लिए खेतों में ले गए। चरते-चरते चार मवेशी टूटे तार के संपर्क में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

-- बधार में भैंस चरने गई थी मवेशी आंधी से झूला था नंगा तार
केटी न्यूज / चौगाईं
चौगाईं प्रखंड के रामपुर सिकरिया और बसंतपुर के बीच स्थित खेतों में गिरे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चार मवेशियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह 11 बजे की है। मृत मवेशियों में एक गर्भवती भैंस भी शामिल है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पशुपालकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जाता है कि दो दिन पूर्व आए तेज आंधी-तूफान के कारण बिजली का हाईटेंशन नंगा तार खेतों में झूल रहा था। इसी बीच नावाडीह गांव के पशुपालक अपने दर्जनों मवेशियों को चराने के लिए खेतों में ले गए। चरते-चरते चार मवेशी टूटे तार के संपर्क में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

मृत मवेशियों में संतोष यादव की एक भैंस और एक गाय, तथा प्रमोद कुमार की दो भैंसें शामिल हैं। घटना के समय दर्जनों मवेशी वहां मौजूद थे, लेकिन समय रहते उन्हें हटाकर बड़ा हादसा टाल दिया गया। पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि उनका जीवनयापन पूरी तरह मवेशियों पर निर्भर है और इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।