Tuesday, 17 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पहले अर्घ्य पर छठ घाटों की सुरक्षा परखी, डीएम-एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण विस्तारित इलाकों के छठ घाटों पर पुलिस की पहरेदारी, सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभालते रहे थानाध्यक्ष नशे में धुत्त होकर थाने पहुंचा वार्ड पार्षद का कथित प्रतिनिधि, पुलिस पर झाड़ने लगा धौंस वीर कुंवर सिंह सेतु पर रफ्तार का कहर, कार-बाइक की सीधी भिड़ंत में तीन युवक घायल अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बक्सर की चमक, भाई-बहन ने पदकों से लिखी सफलता की नई इबारत छठ पर गांव को मिला जीवनरक्षक तोहफा, अब 24 घंटे मुफ्त मिलेगी एंबुलेंस सेवा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व; वाराणसी के पंडितों की गंगा आरती और 'स्वर्ग-नर्क लोक' की प्रतिमाएं रही आकर्षण का केंद्र सरकारी धान खरीद का डुमरांव से आगाज, पहले ही दिन 56 क्विंटल की खरीदारी छठ की खुशियां मातम में बदलीं: बक्सर-इटाढ़ी मार्ग पर दो बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल
Keshav Times

डीजे पर नाचते समय गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा

बलिया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते हुए 20 वर्षीय युवक की गिरने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है।

डीजे पर नाचते समय गिरने से 20 वर्षीय युवक की मौत, दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे पर नाचते हुए 20 वर्षीय युवक की गिरने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। जानकारी के अनुसार, नगर के वार्ड नंबर 5 में बालक बाल संघ द्वारा रखी गई दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए कमेटी के युवा डीजे के साथ जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी दौरान, वार्ड नंबर 5 के निवासी हिमांशु (20 वर्ष), रमाशंकर कनौजिया का बेटा, डीजे पर अन्य युवाओं के साथ नाचते हुए अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गया। उसे फौरन सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उभांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस घटना से परिजनों और कमेटी के सदस्यों में शोक है; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।