Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

दवा कंपनी मिराकस के एमआर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दवा कंपनी मिराकस के एमआर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

- मोबाइल व लैपटाप को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस 

केटी न्यूज/ बलिया

शहर कोतवाली क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर में एक दवा प्रतिनिधि ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया। दवा प्रतिनिधि नितेश पांडेय बिहार प्रांत के मेहरवा सिवान का रहने वाला है। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।  

दवा कंपनी मिराकस के एमआर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

नितेश पांडेय चंद्रशेखर नगर में अकेले ही किराए पर रहते थे। दवा कंपनी मिराकस में प्रतिनिधि (एमआर) का कार्य करते थे। सुबह साथी एमआर ने ड्यूटी के लिए कई फोन करने के बाद भी नहीं उठाया तो कमरे पर पहुंच गए। कमरा अंदर से बंद था। उन्होंने इसकी जानकारी अधिकारी व पुलिस को दी। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने कमरे का फाटक तोड़ा, अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। फंदे पर नितेश का शव लटका था। चन्द्रशेखर नगर चौकी प्रभारी पीएन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही मोबाइल, लैपटॉप व अन्य जरूरी सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।