Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

कुत्ते काटने को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत, छह घायल

कुत्ते काटने को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत, छह घायल

केटी न्यूज/बलिया

कुत्ते काटने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला की मौत हो गई। आधे दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को 108 नंबर की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद गांव घर में मातम पसर गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई ।पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेने के साथ ही अंत परीक्षण के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले में एक पक्ष के 2 लोगों की गिरफ्तारी पुलिस ने की है।

कुत्ते काटने को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत, छह घायल

 बैरिया थाना क्षेत्र के के हरपुर गंगौली नई बस्ती गांव में एक व्यक्ति के पालतू कुत्ते ने कई लोगों को काट कर घायल कर दिया था। मंगलवार को गांव में कहीं जा रही 55 वर्ष लाल मुनी पत्नी दीनदयाल बिंद को भी कुत्ते ने काटने के लिए दौड़ा लिया। इसकी सूचना महिला ने कुत्ते के मालिक के घर देने पहुंची।  इसको लेकर कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ा तो एक युवक ने महिला पर ईंट से हमला कर दिया ।सिर में गंभीर चोट लगने के चलते महिला घायल हो गई।

कुत्ते काटने को लेकर हुई मारपीट में महिला की मौत, छह घायल

उनके सिर में रक्तस्राव होने लगा। जानकारी होने के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई‌ इसके बाद परिजन रोते बिलखने लगे। घरवालों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले में आरोपित शिवसागर बिंद पुत्र रामेश्वर 60 वर्ष आजाद पुत्र शिवसागर उम्र 30 वर्ष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही अन्य की गिरफ्तारी के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर पुलिस दबिश दे रही है। इस घटना के बाद दूसरे पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।