Sunday, 1 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नौ महीने में बदलेगी डुमरांव की बदहाल सड़क की तस्वीर, निर्माण की रेस में तीन एजेंसियां कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई स्नातक सेमेस्टर-तीन की परीक्षा, पहले दिन दो परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर किसानों को समय पर मिले दलहनी बीज, वितरण व्यवस्था की एसडीएओ ने परखी हकीकत राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ सड़कों पर दौड़े विद्यार्थी, एसडीएम और एसडीपीओ ने दिखाई हरी झंडी 3.6 लीटर शराब के साथ पकड़े गए तस्कर को पांच साल की जेल सरदार पटेल की जयंती पर डुमरांव थाने में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, पुलिसकर्मियों ने ली अखंडता की शपथ सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्रीय एकता मजबूत करने का लिया संकल्प शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी
Keshav Times

दरिंदगी : तीन साल की मासूम के साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या,हैरत में डाक्टर व पुलिस

दरिंदगी : तीन साल की मासूम के साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या,हैरत में डाक्टर व पुलिस

शर्मसार: तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

केटी न्यूज/बलिया

 बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मंगलवार को उसका शव झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला। इसकी जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। हादसे के बाद बच्ची के परिजनों मंें कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 3 साल की बच्ची गायब हो गयी। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गयी।

दरिंदगी : तीन साल की मासूम के साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या,हैरत में डाक्टर व पुलिस

अगले दिन मंगलवार की दोपहर लापता बच्ची अपने घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ी मिली। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों द्वारा बच्ची के मौत के मामले में सांप काटने से लेकर अन्य बातें भी की जाने लगी। परिजन उसे लेकर सीएचसी बांसडीह गये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो परिजनों सहित गांव के लोगों और पुलिस हैरत में पड़ गयी। रिपोर्ट के अनुसार मासूम के साथ बेहद दरिंदगी से रेप किया गया था।

दरिंदगी : तीन साल की मासूम के साथ रेप के बाद गला दबाकर हत्या,हैरत में डाक्टर व पुलिस

इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। साथ ही उसके शरीर पर कई चोट खरोंच के निशान हैं। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डाक्टर ने भी पूरे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद संबंधित अधिकारी से बात कर पूरी बात बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक राजकरन नैयर के निर्देश पर बांसडीह पुलिस सहित एसओजी और बांसडीहरोड एसओ मामले की छानबीन में जुटे हैं। घटना के संबंध में सीओ बांसडीह शिवनारायण वैस ने बताया कि दोषी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीम लगी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।