Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

लगातार हो रही बारिश के बीच एनएच-922 पर शुक्रवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नुआंव गांव के समीप बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक समेत कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

__ नुआंव गांव के पास शुक्रवार रात हुआ हादसा, बाल-बाल बचा चालक; कुछ देर प्रभावित रहा आवागमन

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

लगातार हो रही बारिश के बीच एनएच-922 पर शुक्रवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नुआंव गांव के समीप बालू लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चाट में पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में चालक समेत कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रक बक्सर की ओर जा रहा था। इसी दौरान नुआंव गांव के पास बारिश के कारण सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी। बताया जाता है कि इसी वजह से चालक ट्रक पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क से नीचे चाट में जा पलटा। ट्रक के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

हालांकि, दुर्घटना में चालक सुरक्षित बच गया। ट्रक के अलावा किसी अन्य वाहन या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की भी सूचना नहीं है। लेकिन सड़क किनारे भारी वाहन के पलटने से कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। खासकर बारिश के बीच घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने की कवायद के कारण परेशानी हुई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना का जायजा लिया। पुलिस की देखरेख में पलटे हुए ट्रक को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। इस घटना ने एक बार फिर बारिश के मौसम में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को रेखांकित किया है।

एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।