दुर्गापूजा का मेला बना हादसे की वजह, तीन बाइकों की भिड़ंत में छह युवक घायल

दुर्गापूजा का मेला देखने बक्सर जा रहे युवकों की खुशियों भरी यात्रा मंगलवार की रात सड़क हादसे में बदल गई। चौसा-बक्सर मार्ग पर बारे मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के पास तीन बाइकों की जोरदार टक्कर में छह युवक घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।

दुर्गापूजा का मेला बना हादसे की वजह, तीन बाइकों की भिड़ंत में छह युवक घायल

__ बारे मोड़ के पास रात 10 बजे हुआ हादसा, तीन की हालत गंभीर; प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

केटी न्यूज/चौसा।

 दुर्गापूजा का मेला देखने बक्सर जा रहे युवकों की खुशियों भरी यात्रा मंगलवार की रात सड़क हादसे में बदल गई। चौसा-बक्सर मार्ग पर बारे मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के पास तीन बाइकों की जोरदार टक्कर में छह युवक घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), चौसा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

__ मेले की ओर जा रहे थे सभी युवक

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न गांवों के युवक बाइक से दुर्गापूजा का मेला देखने बक्सर जा रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की रात करीब 10 बजे बारे मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप तीनों बाइकों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छह युवक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और राहत कार्य में सहयोग किया।

__चार युवकों को मिली अस्पताल से छुट्टी

घायलों में गाजीपुर जिले के सुहवल थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवतीपुर पकड़ी गांव निवासी अंकुश कुमार (18), कुश यादव (22), अनीश यादव और आशीष यादव शामिल हैं। इन चारों को मामूली चोटें आई थीं। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।वहीं, जमानिया थाना क्षेत्र के ढढ़नी निवासी अभिषेक कुमार (25) और रितेश (25) तथा गोपालपुर निवासी पीयूष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

__ सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शंभू भगत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई और घटना की जानकारी ली। दुर्गापूजा के दौरान मेले में आने-जाने वालों की भीड़ के बीच हुए इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।