दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में ठेकेदार की मौत, एक की हालत गंभीर
भोजपुर जिले के आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

केटी न्यूज/ आरा
भोजपुर जिले के आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।जबकि स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुघर्टना धोबहां थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई। वहीं मृतक की पहचान राकेश मुफस्सिल के बेलघाट गांव(वार्ड संख्या 4) के निवासी के रूप में हुई।

वह राजकोट में एक प्राइवेट कंपनी में ठेकेदारी का काम करते थे। भाई रितेश ने बताया कि पड़ोसी के यहां मुंडन कार्यक्रम था। बाइक से महुली घाट जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। सिर में गंभीर चोट लगी थी। पैर घुटने के नीचे टूट गई थी। स्थानीय लोगों से हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। परिवार में पत्नी असरफी देवी, बेटी जिया कुमारी(4) और चार भाई-बहन है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

