Tuesday, 10 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज गंगा संरक्षण का संदेश लेकर जगमगाए बक्सर और डुमरांव के घाट, भव्य आरती में उमड़ी आस्था केसठ नया बाजार दलित बस्ती में पुलिस ने ग्रामीणों संग जलाई खुशियों की दीपमाला, बांटी मिठाइयां चौसा में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, घायल पूर्व विधायक ने की अपराधियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग दीपावली की रात बुझ गया घर का चिराग, सुबह आहर में मिला तीन बच्चों के पिता का शव नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी
Keshav Times

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के बन्नी भरखरा गांव में धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के कृष्णा पटेल के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है।

धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से युवा किसान की मौत

केटी न्यूूज/राजपुर

स्थानीय थाना क्षेत्र के बन्नी भरखरा गांव में धारा प्रवाहित तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के कृष्णा पटेल के पुत्र चंदन कुमार के रूप में की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन खेत की सिंचाई करने के लिए अपने बोरवेल के पास इलेक्ट्रिक मोटर में तार जोड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसमें धारा प्रवाहित हो गई। जिसके चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। उसे अचेत हो गिरते देख आसपास में खड़े किसानों में अफरा तफरी मच गई। किसानों ने उसे उठा आनन फानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की जानकारी होते ही परिजनों में चिख पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वही, गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों ने कहा कि दिवाली पर्व के बाद गांव में छठ की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। इस घटना से छठ की खुशी मातम में बदल गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।