Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

मध्य रात्रि नैनीजोर में भीषण अगलगी, जले सात आशियानें, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान

मध्य रात्रि नैनीजोर में भीषण अगलगी, जले सात आशियानें, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान

- अगलगी के कारणों का नहीं चल सका है पता, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

मध्य रात्रि नैनीजोर में भीषण अगलगी, जले सात आशियानें, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान

नैनीजोर थाना क्षेत्र के स्थानीय बड़की नैनीजोर गांव में मंगलवार की मध्यरात्रि भीषण अगलगी की घटना हुई। इस घटना में झोपड़ीनुमा सात आशियाने तथा घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगदी तथा आभूषण समेत लाखों की संपति जल गई है। बाद में सूचना पर पहुंची दमकल वाहन ने आग पर काबू पा इसे और विकराल होने से बचा लिया।

मध्य रात्रि नैनीजोर में भीषण अगलगी, जले सात आशियानें, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान

इस घटना में नन्दजी यादव, झुन्ना यादव, सीताराम यादव, रामशीष यादव, जीतन यादव, श्रीभगवान यादव, रामचन्द्र यादव व राजदेव यादव के आशियाने जल गए है। मध्य रात्रि हुई इस घटना के दौरान सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे, इसी दौरान आग की लपटों से पूरा घर धूं-धूं कर जलने लगा था। हालांकि, लोग किसी तरह अपने बच्चों तथा अन्य परिजनों के साथ बाहर भाग जान बचाई।

मध्य रात्रि नैनीजोर में भीषण अगलगी, जले सात आशियानें, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान

वही आग की लपटों को देख तत्काल आस पास के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लेकिन, तबतक देर हो चुकी थी। बाद में पहुंची फायर वाहन ने आग बुझा इसे अन्य घरों में फैलने से रोका। वही नैनीजोर थानाध्यक्ष मो फिरोज आलम भी मौके पर पहुंच राहत बचाव कार्य से

मध्य रात्रि नैनीजोर में भीषण अगलगी, जले सात आशियानें, बाल-बाल बची दर्जनों लोगों की जान

इस विभिषीका को और विकराल होने से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि बुधवार को सीओ खुशबू कुमारी के निर्देश पर अंचलकर्मी बिरेन्द्र प्रसाद ने मौके पर पहुंच अगलगी से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस घटना से पीड़ितों में मायूशी छाई है। उनका सबकुछ अग्नि की भेंट चढ़ गया है। सीओ ने बताई की मामले की जांच करवाई जा रही है, पीड़ितो को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।