Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

दो बाइक की टक्कर में अधेड़ जख्मी, टूटा पैर

दो बाइक की टक्कर में अधेड़ जख्मी, टूटा पैर

- ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा के पास एनएच 922 पर हुई दुर्घटना

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

दो बाइक की टक्कर में अधेड़ जख्मी, टूटा पैर

सोमवार की सुबह ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के गरहथा गांव के पास एनएच 922 पर दो बाइक आपस में टकरा गई। इस दुर्घटना में एक अधेड़ जख्मी हो गया। उसका दाहिना पैर टूट गया। संयोग से मौके पर मौजूद एक ग्रामीण चिकित्स ने तत्काल उसके टूटे पैर को एक गमछे से बांध खून के बहाव को रोक राहत पहुंचाई।

दो बाइक की टक्कर में अधेड़ जख्मी, टूटा पैर

वही, आस पास में मौजूद लोगों ने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। तत्काल डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा उसे इलाज के लिए रघुनाथपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां, प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जख्मी की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के जवही दियर गांव के जनार्दन चौबे उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो वे गहरथा के पास लेन क्रास कर रहे थे,

दो बाइक की टक्कर में अधेड़ जख्मी, टूटा पैर

इसी दौरान बक्सर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे उनका पैर टूट गया। दुर्घटना को अंजाम दे दूसरे बाइक का चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया। वही, इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय गांव के उनके रिश्तेदार कमल नयन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने त्वरित प्राथमिक इलाज के लिए ग्रामीण चिकित्सक राजू मिश्र का आभार जताया। डायल 112 के विनोद सिंह ने भी कहा कि दुर्घटना के समय तत्काल इलाज मिलने से लोगों की जान बच जाती है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।