Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी
Keshav Times

1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू

बक्सर अब केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऊर्जा उत्पादन के बड़े केंद्र के रूप में भी अपनी नई पहचान बनाएगा। चौसा स्थित बक्सर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट के शुरू होने के साथ ही बिहार की ऊर्जा क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली से रिमोट का बटन दबाकर 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी यूनिट का वर्चुअल उद्घाटन किया।

1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू

__ पीएम मोदी ने वैशाली से दूसरी 660 मेगावाट यूनिट का किया वर्चुअल लोकार्पण, 14 हजार करोड़ की परियोजना से बिहार की बिजली व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत; रोजगार और औद्योगिक विकास की भी बढ़ेगी उम्मीद

1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू

केटी न्यूज/चौसा।

बक्सर अब केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऊर्जा उत्पादन के बड़े केंद्र के रूप में भी अपनी नई पहचान बनाएगा। चौसा स्थित बक्सर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट के शुरू होने के साथ ही बिहार की ऊर्जा क्षमता में बड़ा इजाफा हुआ है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैशाली से रिमोट का बटन दबाकर 660 मेगावाट क्षमता वाली दूसरी यूनिट का वर्चुअल उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्लांट की दोनों इकाइयों की कुल उत्पादन क्षमता 1320 मेगावाट हो गई है। इसे बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक समय था, जब राज्य के हजारों गांव बिजली की सुविधा से वंचित थे, लेकिन आज यहां बक्सर थर्मल जैसी बड़ी ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बिजली विकास की बुनियादी जरूरत है। पर्याप्त ऊर्जा उपलब्धता से उद्योगों का विस्तार होगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहरीकरण को भी गति मिलेगी।

1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू

__ बिहार को मिलेगी उत्पादित बिजली की 85 प्रतिशत हिस्सेदारी

बक्सर थर्मल से उत्पादित कुल बिजली का 85 प्रतिशत हिस्सा बिहार को आवंटित होगा, जबकि शेष 15 प्रतिशत केंद्र सरकार के आवंटन के अनुसार दूसरे राज्यों को मिलेगा। इससे राज्य की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू

__ 10 हजार करोड़ से बढ़कर 14 हजार करोड़ पहुंची लागत

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास 9 मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। शुरुआत में इसकी अनुमानित लागत करीब 10 हजार करोड़ रुपये थी, जो निर्माण के दौरान बढ़कर लगभग 14 हजार करोड़ रुपये हो गई। एसजेवीएन की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी ने परियोजना का निर्माण कराया है। निर्माण कार्य के दौरान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार मिला था। अब दोनों इकाइयों के नियमित संचालन से स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने कहा कि बक्सर थर्मल की दोनों इकाइयों का उद्घाटन जिले के लिए बड़ी सौगात है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू

पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि परियोजना का पूर्ण निर्माण और बिजली उत्पादन शुरू होना बक्सर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे आने वाले वर्षों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और इलाके में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा। वहीं, कंपनी के सीईओ पुलुक मुखोपाध्याय ने कहा कि दूसरी यूनिट के चालू होने से बक्सर की पहचान ऊर्जा उत्पादन के बड़े केंद्र के रूप में स्थापित होगी। उन्होंने बताया कि दोनों इकाइयों से बिजली उत्पादन शुरू हो गया है, हालांकि कोयले की स्थायी आपूर्ति व्यवस्था विकसित करना अभी बाकी है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए काम चलाया जा रहा है। स्थायी व्यवस्था पूरी होने से कंपनी के साथ स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। इससे बक्सर में औद्योगिक विकास और रोजगार की संभावनाएं और मजबूत होंगी।

1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।