जनगणना को लेकर नप कार्यालय में प्रगणक और पर्यवेक्षकों किया जा रहा प्रशिक्षित

जनगणना को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरूवार को नप कार्यालय के सभागार में प्रगणकों के साथ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में बताया गया की मकान में और भवन में रहने वाले लोगों में अंतर होता है। इसका विष्लेशण करते हुए बताया गया की मकान में एक ही परिवार रह सकते हैं, लेकिन भवन में कई चूल्हे अलग-अलग जलते हैं। ऐसे में कोई परिवार छूट नहीं जाए इस पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। 16 से 24 अप्रैल 2026 तक चलने वाले जनगणना में स्वयं लोग जनगणना कर सकते हैं, इसको भी प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया।

जनगणना को लेकर नप कार्यालय में प्रगणक और पर्यवेक्षकों किया जा रहा प्रशिक्षित

--नौ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भवन और मकानों में रहने वालों का किया गया विष्लेषण

केटी न्यूज/डुमरांव-

 जनगणना को लेकर प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई है। गुरूवार को नप कार्यालय के सभागार में प्रगणकों के साथ पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में बताया गया की मकान में और भवन में रहने वाले लोगों में अंतर होता है। इसका विष्लेशण करते हुए बताया गया की मकान में एक ही परिवार रह सकते हैं, लेकिन भवन में कई चूल्हे अलग-अलग जलते हैं। ऐसे में कोई परिवार छूट नहीं जाए इस पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। 16 से 24 अप्रैल 2026 तक चलने वाले जनगणना में स्वयं लोग जनगणना कर सकते हैं, इसको भी प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया। जनसंख्या के लिये किया जा रहा सर्वेक्षण पूरी तरह से डिजीटल है, इसलिये लोगों को जानकारी होने में कोई परेशानी नहीं होगी।

 चार्ज स्तरीय नौ दिवसीय इस प्रशिक्षण में बताया गया की कोई घर छूटना नहीं चाहिए। इसलिये एक पर्यवेक्षक के साथ 6 प्रगणक को रखा गया है। सभी के पास मोबाइल का रहना अति आवश्यक बताया गया। प्रशिक्षण में भवन और मकान के संबंध में जानकारी दी गई की मकान किसी एक व्यक्ति का हो सकता है, लेकिन भवन बहुमंजिले होते हैं, जिसमें कई परिवार निवास करते हैं। ऐसे में हर परिवार का जनगणना करना जरूरी हो जाता है। प्रगणक और पर्यवेक्षक के रूप में शिक्षक काम करेंग, इसलियें नगर के शिक्षकों का प्रशिक्षण नगर परिषद के सभागार में दो टर्म में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षक के रूप में डा. अभय कुमार पांडेय, कुमार विमल, अभिमन्यु प्रताप सिंह, राजेश कुमार के साथ पूरे कोषांग कर्मी सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण में नप ईओ राहुलधर दूबे के साथ कर्मी भी अपना सहयोग दे रहे हैं।