भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार डुमरांव पहुंचे जितेंद्र सिंह, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र डुमरांव पहुंचे जितेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया और संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया।

__ भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, शहीद पार्क में वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि; ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान को गांव-गांव पहुंचाने का आह्वान
केटी न्यूज/डुमरांव
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र डुमरांव पहुंचे जितेंद्र सिंह का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह समर्थकों ने उनका अभिनंदन किया और संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया।डुमरांव पहुंचने के बाद जितेंद्र सिंह ने सर्वप्रथम मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने शहीद पार्क पहुंचकर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान से ही देश सुरक्षित और मजबूत बना है, इसलिए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नाम रहे हैं। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता राहुल देव, प्रदेश कोषाध्यक्ष आनंद शेखर, आईटी एवं सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया।

