मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, कृष्णाब्रह्म थाने में हुई शांति समिति की बैठक
मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रवि कुमार ने की। इसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रवि कुमार ने की। इसमें थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है। सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी या समस्या का सामना करना पड़ता है तो वह तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने भी शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने और प्रशासन के साथ सहयोग करने का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की पुरानी परंपरा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की रही है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।बैठक में इमरान खान, उमेश प्रसाद, मुन्ना ठाकुर सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। थाना प्रशासन ने सभी लोगों से पर्व के दौरान संयम बरतने और शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करने की अपील की।

