मिशन शक्ति का संदेश गांव-गांव: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक
प्रखंड नावानगर के बेलहरी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 06 में अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के बीच मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित “जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन” द्वारा मासिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
__ बेलहरी वार्ड में जागरूकता अभियान, सरकारी योजनाओं और सुरक्षा हेल्पलाइन की दी गई जानकारी
केटी न्यूज/नावानगर
प्रखंड नावानगर के बेलहरी पंचायत स्थित वार्ड संख्या 06 में अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के बीच मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित “जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन” द्वारा मासिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।इस दौरान मिशन शक्ति योजना के तहत संचालित उप-योजनाएं “संबल” एवं “सामर्थ्य” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा राष्ट्रीय साइबर क्राइम शिकायत नंबर 1930 के उपयोग और महत्व के बारे में समझाया गया।

साथ ही लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, दहेज प्रथा, पॉक्सो अधिनियम और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर भी खुलकर चर्चा की गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे वे अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकें। जिला हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वीमेन कार्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया, ताकि महिलाएं आवश्यकता पड़ने पर वहां से सहायता प्राप्त कर सकें।विशेषज्ञों ने महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और आत्मनिर्भर बनने के लिए घर से बाहर निकलकर अपने पैरों पर खड़ा होने का प्रयास करें।

उन्हें यह भी आश्वस्त किया गया कि जिला हब कार्यालय हर कदम पर उनके साथ खड़ा है और उनकी सहायता के लिए तत्पर है।कार्यक्रम में मौजूद पुरुषों से भी अपील की गई कि वे घर जाकर अपने परिवार की महिलाओं को सरकारी योजनाओं और अधिकारों के प्रति जागरूक करें, ताकि समाज में समानता और सशक्तिकरण का वातावरण बन सके।इस अवसर पर लैंगिक विशेषज्ञ शिवांगी, महिला प्रवेशिका प्रीति कुमारी तथा डाटा ऑपरेटर रविकांत पासवान सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता की नई अलख जगाई और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

