Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

चौसा में जनगणना-2026 की तैयारी तेज, 230 कर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

जनगणना-2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में चौसा प्रखंड में जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रखंड प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण में कुल 230 कर्मियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 34 पर्यवेक्षक और 196 प्रगणक शामिल हैं।

चौसा में जनगणना-2026 की तैयारी तेज, 230 कर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

केटी न्यूज/चौसा

जनगणना-2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अब रफ्तार पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में चौसा प्रखंड में जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रखंड प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस प्रशिक्षण में कुल 230 कर्मियों को शामिल किया जाएगा, जिनमें 34 पर्यवेक्षक और 196 प्रगणक शामिल हैं।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 अप्रैल से शुरू होकर 24 अप्रैल तक नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड के प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय में आयोजित होगा।

चौसा में जनगणना-2026 की तैयारी तेज, 230 कर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

प्रतिदिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।प्रशिक्षण के दौरान नियुक्त चार फील्ड ट्रेनर कर्मियों को डाटा संग्रहण की प्रक्रिया, प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की विधि, डिजिटल उपकरणों के उपयोग और घर-घर सर्वेक्षण के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों के बारे में मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही कर्मियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर ढंग से कार्य कर सकें।

चौसा में जनगणना-2026 की तैयारी तेज, 230 कर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

प्रखंड जनगणना पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज पासवान ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मियों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह दक्ष बनाना है, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि या देरी न हो।प्रशासन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हृषिकेश कुमार सिंह को नोडल पदाधिकारी नियुक्त किया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षित कर्मियों के सहयोग से जनगणना कार्य को पारदर्शी, सटीक और निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

चौसा में जनगणना-2026 की तैयारी तेज, 230 कर्मियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।