Saturday, 7 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार
Keshav Times

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

किसी ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कैनवास पर उतारा तो किसी ने विज्ञान के अनूठे प्रयोगों से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कहीं बच्चों के हाथों से तैयार आकर्षक कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही थीं तो कहीं विज्ञान के कार्यशील मॉडल विद्यार्थियों की प्रतिभा और तकनीकी समझ की कहानी बयां कर रहे थे।

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

__ संत जॉन सेकेंडरी स्कूल के फेट-2026 में कला, विज्ञान और स्वाद का दिखा अनूठा संगम, विधायक राहुल कुमार सिंह ने की बच्चों की प्रतिभा की सराहना; निदेशक डॉ. रमेश सिंह बोले- आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों का विकास भी हमारी प्राथमिकता

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

केटी न्यूज/डुमरांव।

किसी ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के जरिए कैनवास पर उतारा तो किसी ने विज्ञान के अनूठे प्रयोगों से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कहीं बच्चों के हाथों से तैयार आकर्षक कलाकृतियां लोगों का ध्यान खींच रही थीं तो कहीं विज्ञान के कार्यशील मॉडल विद्यार्थियों की प्रतिभा और तकनीकी समझ की कहानी बयां कर रहे थे। इन सबके बीच स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड स्टॉल ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। मौका था संत जॉन सेकेंडरी स्कूल, डुमरांव में आयोजित विद्यालय फेट-2026 का, जहां बच्चों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का शानदार संगम देखने को मिला।

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

विद्यालय परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह के आगमन और स्वागत के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उनका पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया। इस दौरान विधायक ने बच्चों द्वारा तैयार प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

__ बच्चों के हुनर ने बटोरी खूब वाहवाही

फेट का सबसे आकर्षक हिस्सा कला और विज्ञान प्रदर्शनी रही। कला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए आकर्षक पेंटिंग, हस्तनिर्मित कलाकृतियां, सजावटी सामान और रचनात्मक मॉडल प्रस्तुत किए। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित मॉडल और कार्यशील परियोजनाओं ने अतिथियों एवं अभिभावकों को खासा प्रभावित किया। बच्चों ने अपने मॉडल के जरिए विज्ञान के जटिल सिद्धांतों को सरल तरीके से समझाने का प्रयास किया। इससे उनकी विषयगत समझ के साथ प्रस्तुतीकरण की क्षमता भी सामने आई।फूड फेट में भी विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। आकर्षक ढंग से सजाए गए खाद्य स्टॉलों पर विभिन्न व्यंजनों की खुशबू और स्वाद ने मेले के माहौल को और खुशनुमा बना दिया।

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

__ बच्चों को सिर्फ डिग्री नहीं, बेहतर इंसान बनाना भी लक्ष्य : डॉ. रमेश सिंह

विद्यालय के निदेशक डॉ. रमेश सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बच्चों को किताबी ज्ञान देकर परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार, संस्कारी और आत्मविश्वासी नागरिक बनाना भी है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर की चुनौतियों के अनुरूप विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनमें नैतिक मूल्यों और अनुशासन का विकास करना विद्यालय की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नई चीजें सीखने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं। विद्यालय इसी सोच के साथ शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

__ प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं ऐसे आयोजन : विधायक

विधायक राहुल कुमार सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच से यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कला, विज्ञान और व्यवहारिक गतिविधियों को जोड़ना समय की जरूरत है। ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानने और उसे निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की भी प्रशंसा की।

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

__गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर जोर

प्राचार्या साक्षी सिंह ने कहा कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और बच्चों के मानसिक, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने नए शैक्षणिक सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी देते हुए अभिभावकों से विद्यालय से जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कुल मिलाकर विद्यालय फेट-2026 ने यह संदेश दिया कि शिक्षा जब किताबों से निकलकर प्रयोग, कला और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ती है, तभी बच्चों की वास्तविक प्रतिभा को मुकम्मल मंच मिलता है।

बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।