Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान
Keshav Times

त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

दीपावली और छठ महापर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया भोजपुर पुलिस ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। त्योहारों की खुशियों में किसी तरह का खलल न पड़े और असामाजिक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं मिले, इसे लेकर शुक्रवार को नया भोजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

__ नया भोजपुर थाना में शांति समिति की बैठक, दीपावली और छठ पर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर बनी रणनीति; अफवाहों से दूर रहने और पुलिस को सहयोग करने की अपील

केटी न्यूज/डुमरांव।

दीपावली और छठ महापर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नया भोजपुर पुलिस ने अभी से तैयारी तेज कर दी है। त्योहारों की खुशियों में किसी तरह का खलल न पड़े और असामाजिक तत्वों को माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं मिले, इसे लेकर शुक्रवार को नया भोजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

बैठक में त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपसी सौहार्द बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि दीपावली और छठ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी प्रतीक हैं। ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि इन पर्वों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं।

त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।