Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण मुठभेड़, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीनों आरोपी ढेर छठ की परंपरा को छात्राओं ने झांकी के जरिए किया जीवंत, विद्यालय परिसर में दिखी लोकआस्था की छटा धनतेरस पर बाजार में बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, ग्राहकों के स्वागत को सजे प्रतिष्ठान एक दिन में सजेगा क्रिकेट का रोमांच, 16 टीमों के बीच होगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग का महासंग्राम कर्मनाशा तट पर शराब की खेप छोड़ भागा तस्कर, पुलिस ने 72 लीटर देशी शराब पकड़ी मेहनत को मिला सम्मान, किसान मेले में चमके बक्सर के प्रगतिशील किसान पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रमुख सत्यनारायण दुबे, गांव को मिली विकास की चार सौगातें किसानों-मजदूरों के हक पर आर-पार की तैयारी, 30 नवंबर के बाद ठप हो सकता है चौसा एसटीपीएल प्लांट
Keshav Times

विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान

किसी शिक्षण संस्थान की असली पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। जब उसी संस्थान का कोई पूर्व छात्र देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में महत्वपूर्ण पद हासिल करता है, तो यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण बन जाता है। ऐसा ही नजारा एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में देखने को मिला, जहां विद्यालय के पूर्व छात्र जयप्रकाश के भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) बनने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।

विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान

__ ढोल-नगाड़ों की गूंज और तिरंगे के साथ पूर्व छात्र का स्वागत, शिक्षकों ने बताया विद्यालय की बड़ी उपलब्धि

केटी न्यूज/नावानगर

किसी शिक्षण संस्थान की असली पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। जब उसी संस्थान का कोई पूर्व छात्र देश की सेवा के लिए भारतीय सेना में महत्वपूर्ण पद हासिल करता है, तो यह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण बन जाता है। ऐसा ही नजारा एमडीजे पब्लिक स्कूल, लोहई टोला अमरपुरी बाली सोनवर्षा में देखने को मिला, जहां विद्यालय के पूर्व छात्र जयप्रकाश के भारतीय सेना में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) बनने पर उनका भव्य अभिनंदन किया गया। जयप्रकाश के विद्यालय पहुंचते ही छात्र-छात्राओं ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर तिरंगा लहराते हुए फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। छात्राओं ने तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। अपने पुराने विद्यालय में मिले इस सम्मान से जयप्रकाश भी भावुक और अभिभूत नजर आए।

विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान

सम्मान समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. नंद कुमार सिंह ने जयप्रकाश को अंगवस्त्र, माला एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके पिता संतोष कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया। निदेशक ने कहा कि जयप्रकाश की सफलता इस बात का प्रमाण है कि मजबूत शैक्षणिक आधार, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जयप्रकाश ने नर्सरी से दसवीं तक इसी विद्यालय में पढ़ाई की। इसके बाद पॉलिटेक्निक और बीटेक की शिक्षा पूरी कर पहले ही प्रयास में सेना में जेसीओ के पद पर चयनित हुए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के कई पूर्व विद्यार्थी आज कस्टम अधिकारी, जीएसटी इंस्पेक्टर, चिकित्सक, इंजीनियर और सेना जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।