हर घर तिरंगा के रंग में रंगा डुमरांव, गूंजा भारत माता की जय का जयघोष

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व डुमरांव में बुधवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर परिषद एवं अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और नगरवासी यात्रा में शामिल हुए।

हर घर तिरंगा के रंग में रंगा डुमरांव, गूंजा भारत माता की जय का जयघोष

_ डुमरांव थाना से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, स्टेशन रोड, गोला रोड और राजगढ़ चौक होते हुए जंगल बाजार पहुंची; अधिकारियों, _ जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा

केटी न्यूज/डुमरांव।

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व डुमरांव में बुधवार को देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर परिषद एवं अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक और नगरवासी यात्रा में शामिल हुए। तिरंगे की शान में निकली यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।तिरंगा यात्रा की शुरुआत डुमरांव थाना परिसर से हुई। यहां से यात्रा स्टेशन रोड होते हुए गोला रोड, चौक रोड और राजगढ़ चौक पहुंची। राजगढ़ से यात्रा आगे जंगल बाजार और शक्तिद्वार मोड़ होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान सड़कों पर देशभक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बच्चे पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे।

यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं लगातार ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ सहित देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। नारों की गूंज से शहर का माहौल पूरी तरह राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। मार्ग में स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कई स्थानों पर लोगों ने तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चों का हौसला बढ़ाया।कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों के संघर्ष और त्याग की याद दिलाता है।

तिरंगा यात्रा के बाद शहीद पार्क में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पहुंचकर देश के वीर सपूतों को नमन किया और राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।मौके पर सीओ ब्रजेश द्विवेदी, नगर प्रबंधक स्तुति सिन्हा, थानाध्यक्ष संजय सिन्हा, दुर्गेश सिंह, शिक्षक  विमल कुमार सिंह सहित नगर परिषद के कर्मी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस से पहले डुमरांव में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।