Tuesday, 3 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ घाट पर पानी के लिए अब नहीं करनी होगी मशक्कत, वर्षों पुरानी समस्या के समाधान की पहल अस्पताल में मशीनें धूल फांक रहीं, मरीजों के हक के लिए अनिश्चितकालीन धरना अवैध खनन पर एसडीओ का औचक धावा, मिट्टी लदे दो ट्रैक्टर जब्त छठ घाटों पर उमड़ने वाली आस्था की भीड़ के स्वागत में जुटा नगर परिषद, तैयारियों को मिली रफ्तार आग से निपटने के गुर सीखेंगे अस्पतालकर्मी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़, 800 अभ्यर्थियों को मिली चयन की पहली सीढ़ी क्रिकेट के मैदान पर दिखेगा विद्यार्थियों का दम, 7 नवंबर को सजेगा दत्त क्लासेस प्रीमियर लीग एनसीसी शिविर में कैडेटों को सिखाए साइबर सुरक्षा के गुर, डिजिटल ठगी से बचाव की दी गई जानकारी त्योहार से पहले पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, चौसा में दुकानों की जांच बिहार में कारतूस तस्करी का भंडाफोड़, 20 हजार से ज्यादा कारतूस के साथ तीन गिरफ्तार; सफारी कार भी जब्त रास्ता पूछने से शुरू हुआ विवाद, बारातियों पर टूट पड़े स्थानीय युवक नुक्कड़ नाटक से दिया नशामुक्ति का संदेश, शराब से दूर रहने की अपील
Keshav Times

तकनीकी बाधाओं के बावजूद यूडीआईडी शिविर में दिव्यांगजनों की मदद को आगे आए कर्मी

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बुनियाद केंद्र, डुमरांव में आयोजित यूडीआईडी (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) विशेष शिविर में तकनीकी चुनौतियों के बावजूद कर्मियों ने पूरी तत्परता से सेवा देने का प्रयास किया। शिविर की शुरुआत मंगलवार सुबह 10 बजे हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ पहुंचे।

तकनीकी बाधाओं के बावजूद यूडीआईडी शिविर में दिव्यांगजनों की मदद को आगे आए कर्मी

तकनीकी बाधाओं के बावजूद यूडीआईडी शिविर में दिव्यांगजनों की मदद को आगे आए कर्मी

__  बुनियाद केंद्र डुमरांव में आयोजित विशेष शिविर में सीमित संसाधनों के बीच सेवा का प्रयास

केटी न्यूज/डुमरांव

दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से बुनियाद केंद्र, डुमरांव में आयोजित यूडीआईडी (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) विशेष शिविर में तकनीकी चुनौतियों के बावजूद कर्मियों ने पूरी तत्परता से सेवा देने का प्रयास किया। शिविर की शुरुआत मंगलवार सुबह 10 बजे हुई, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ पहुंचे।शिविर के दौरान सर्वर की धीमी गति ने कार्य की रफ्तार को प्रभावित जरूर किया, लेकिन मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने धैर्य और समर्पण के साथ लोगों की सहायता जारी रखी।

तकनीकी बाधाओं के बावजूद यूडीआईडी शिविर में दिव्यांगजनों की मदद को आगे आए कर्मी

अनुमंडल अस्पताल से प्रतिनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र राम ने बताया कि तकनीकी समस्या के बावजूद टीम लगातार कार्य में जुटी रही और जल्द ही व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।बुनियाद केंद्र के प्रबंधक कश्मीरी चौधरी ने कहा कि सीमित संसाधनों के बीच भी टीम ने अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की। दिनभर चले इस शिविर में लगभग एक दर्जन यूडीआईडी कार्ड बनाए गए, वहीं अन्य लाभार्थियों का पंजीकरण प्रक्रिया में मार्गदर्शन कर उन्हें आगे की प्रक्रिया के लिए जानकारी दी गई।

तकनीकी बाधाओं के बावजूद यूडीआईडी शिविर में दिव्यांगजनों की मदद को आगे आए कर्मी

मौके पर मौजूद फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. विकास कुमार सहित अन्य कर्मियों ने दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता प्रदान की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। शिविर में आए लोगों ने भी कर्मियों के व्यवहार और सहयोग की सराहना की।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में तकनीकी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन बिना किसी परेशानी के सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

तकनीकी बाधाओं के बावजूद यूडीआईडी शिविर में दिव्यांगजनों की मदद को आगे आए कर्मी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।