Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

"जमुना नदी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, खलकोचक गांव में मचा शोक"

मखदुमपुर प्रखण्ड के खलकोचक गांव के पास स्थित जमुना नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान खलकोचक गांव निवासी 70 वर्षीय रामदेव पासवान के रूप में हुई है।

"जमुना नदी में डूबने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, खलकोचक गांव में मचा शोक"

केटी न्यूज़/जहानाबाद

जहानाबाद। मखदुमपुर प्रखण्ड के खलकोचक गांव के पास स्थित जमुना नदी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान खलकोचक गांव निवासी 70 वर्षीय रामदेव पासवान के रूप में हुई है।

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि सोमवार की देर शाम रामदेव पासवान शौच के लिए नदी के पास गए थे, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने काफी समय तक उनका पता नहीं चलने पर मंगलवार को नदी की ओर खोजबीन शुरू की, जहां उनका शव नदी में पड़ा मिला। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मखदुमपुर पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची मखदुमपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया। थाना अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद खलकोचक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिवार में ग़म का माहौल है, और उनके परिजनों के विलाप से आसपास के लोग भी भावुक हो उठे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।