एक ही रात में छह घरों में चोरी, लगभग 50 लाख के सोने चांदी के जेवरात सहित नगद ले उड़े चोर

एक ही रात में छह घरों में चोरी, लगभग 50 लाख के सोने चांदी के जेवरात सहित नगद ले उड़े चोर

जांच में जुटी पुलिस, पीड़ितों का लिया बयान, कहा- जल्द पकड़े जाएंगे चोर

केटी न्यूज/जहानाबाद

जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नोआमा में रविवार की रात में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में छह घरों से नगदी सहित लगभग 50 लाख की सोने चांदी के जेवरात सहित कांसा व पीतल के बर्तन ले भी चोरी की सूचना है। पीड़ित नोआमा निवासी रामानुज शर्मा ने बताया कि घर में ताला लगा हुआ था। वो अपनी बेटी के यहां गए थे। सुबह में मोबाइल से सूचना मिलने पर घर आकर देखा की मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। वहीं, घर के अंदर देखा कि सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि सोने का गहना करीब दस भर तथा चांदी का जेवरात करीब पचास भर चोरी हो गए हैं। वहीं एक लाख रुपए

नगद सहित कांसा व पीतल के बर्तन सहित करीब 9 लाख रुपए की सम्पत्ति चोरों ने उड़ा लिया। वहीं, धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमलोग सभी परिवार जहानाबाद रहते हैं। घर में ताला लगा रहता है। गांव में एक ही मकान में तीनों भाई का रुम है। बीते रविवार की रात्रि में चोरों ने उनके रुम से जेवरात, बर्तन, तथा नगद करीब पौने दो लाख की सम्पत्ति, उनके भाई राकेश कुमार के रुम से सोने चांदी का गहना, बर्तन सहित दो लाख से ज्यादा सम्पत्ति तथा मेरे भाभी पुनम देवी पति स्व रबिंद्र शर्मा के रुम से सोने चांदी के जेवरात बर्तन तथा नगद सहित करीब दो लाख पचास हजार रुपए की सम्पत्ति चुरा कर ले भागा। 

वहीं आनंद कुमार पिता स्व. रामसुहावन शर्मा ने बताया कि हमलोग सभी परिवार जहानाबाद में रहते हैं तथा कोचिंग संचालक है। बीते रविवार की रात्रि में चोरो ने घर का ताला तोड़कर बड़ा बक्सा से चांदी का कटोरा तथा अन्य समान, पीतल कांसे के बर्तन सहित करीब एक लाख पचास हजार से ज्यादा की संपत्ति चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह मोबाइल से चोरी होने की खबर प्राप्त हुआ। घर पर आया तो देखा कि घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ है तथा सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। वहीं बिमला देवी पति सुनील शर्मा ने बताई कि घर में वो सोई हुई थी तथा ससुर भी बगल के कमरे में सोए

हुए थे। लेकिन जब सुबह निंद खुली तो देखा कि उनके देवर रणधीर कुमार तथा सुधीर कुमार के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है और सारा समान बिखरा पड़ा हुआ है। सारा समान बिखरा देख शोर मचाया तो ससुर सिद्धनाथ शर्मा ने समान बिखरा देख भौंचक रह गए। बिमला देवी ने बताई कि दोनों कमरे में रखा सारा सोना चांदी का गहना तथा बर्तन, तथा नगद करीब आठ लाख से अधिक की संपत्ति चोरी हो गई। वहीं, सिद्धनाथ शर्मा ने बताया कि उनके दो मकान हैं। दूसरे मकान से भी 5 लाख नगद सहित सोने-चांदी के गहना बर्तन सहित 10 लाख रुपए की चोरी कर चोरों ने ले भागा। 

वहीं, अनील कुमार पिता नाथून शर्मा ने बताया कि घर में ताला लगा, सुनसान देख अज्ञात चोरो ने बर्तन, सोने चांदी का गहना तथा नगद सहित करीब तीन लाख रुपए की सम्पत्ति चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि हमलोग जहानाबाद में रहते हैं। घर में ताला लगा रहता है। सुनसान का फायदा उठाकर चोरों ने सारा समान चुरा कर ले भागा। उन लोगों ने बताया कि शकूराबाद थाना को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच छानबीन की। मामले में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना का मुआयना कर, छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।