Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

बेलदारी बिगहा में पानी में डूबने से बच्चे की मौत

परसविगहा थाना क्षेत्र के बेलदारी बिगहा गांव में पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक रामाश्रय यादव का 12 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया जाता है।

बेलदारी बिगहा में पानी में डूबने से बच्चे की मौत

केटी न्यूज/जहानाबाद

परसविगहा थाना क्षेत्र के बेलदारी बिगहा गांव में पानी में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। मृतक रामाश्रय यादव का 12 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक के माता-पिता धान की सोहनी करने के लिए घर से बधार के तरफ निकले थे ।उनका बच्चा पीछे-पीछे चल दिया ।हालांकि माता-पिता को पता नहीं चला कि उनका बेटा भी  पीछे-पीछे आ रहा है। पास ही लघु सिंचाई विभाग के द्वारा पईन की खुदाई की गई थी । पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया जिसमें डुबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की नजर जब बच्चे पर पड़ा तो उसे पानी से बाहर निकाला गया जब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। बच्चे की मौत की सूचना परसविगहा थाने को दी गई। मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा जहां पोस्टमार्टम के उपरांत  परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चे  की मौत से परिजनों में मातम पसरा गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।