__22 नवंबर से शुरू होगा पांच दिवसीय अभियान, कोई भी बच्चा खुराक से न रहे वंचित : बीडीओ
केटी न्यूज/केसठ।
आगामी 22 नवंबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केसठ में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने की। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने अभियान की तैयारियों एवं कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए 14 टीमें, पांच सुपरवाइजर, चार ट्रांजिट टीमें तथा एक मोबाइल टीम गठित की गई है। इसमें एएनएम, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है।

बीडीओ विजय कुमार सौरभ ने कहा कि पल्स पोलियो राष्ट्रीय महत्व का अभियान है। इसकी सफलता के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे। वहीं, अभियान के दौरान बस पड़ाव, ईंट-भट्ठों, बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया, जिससे शत-प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके। बैठक में प्रखंड प्रमुख मुन्ना सिंह, डॉ. जियाउल हक, रोहित कुमार, विक्की कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।