बिहार का मान बढ़ाएंगे डॉ. एस.के. वर्मा, अभिनेत्री स्नेहा उलाल करेंगी सम्मानित

नया भोजपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. एस.के. वर्मा एक बार फिर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें आगामी 26 अप्रैल 2026, रविवार को राजधानी पटना में आयोजित भव्य समारोह में बिहार डॉक्टर गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें श्रेष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक सम्मान प्रदान किया जाएगा।

बिहार का मान बढ़ाएंगे डॉ. एस.के. वर्मा, अभिनेत्री स्नेहा उलाल करेंगी सम्मानित

--श्रेष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक सम्मान 2026 से पटना में होंगे अलंकृत, नया भोजपुर में खुशी की लहर

केटी न्यूज/डुमरांव

नया भोजपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. एस.के. वर्मा एक बार फिर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करने जा रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए उन्हें आगामी 26 अप्रैल 2026, रविवार को राजधानी पटना में आयोजित भव्य समारोह में बिहार डॉक्टर गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर उन्हें श्रेष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक सम्मान प्रदान किया जाएगा।यह सम्मान समारोह खास इसलिए भी माना जा रहा है, क्योंकि इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री स्नेहा उलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और अपने कर-कमलों से डॉ. वर्मा को सम्मानित करेंगी। इस खबर के सामने आते ही नया भोजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी और गर्व का माहौल है।

डॉ. एस.के. वर्मा वर्षों से होम्योपैथी चिकित्सा के माध्यम से मरीजों की सेवा करते आ रहे हैं। विशेष रूप से महिलाओं में बांझपन संबंधी रोग, पुरुषों में शुक्राणु की कमी, नसों का दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द तथा कई जटिल रोगों का सफल उपचार कर उन्होंने हजारों मरीजों को राहत पहुंचाई है। उनकी सरलता, सटीक परामर्श और समर्पित सेवा भावना ने उन्हें लोगों के बीच विशेष पहचान दिलाई है।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच डॉ. वर्मा ने अपनी चिकित्सा सेवा से लोगों का भरोसा जीता है। दूर-दराज से मरीज उनके पास इलाज कराने पहुंचते हैं। कई ऐसे मरीज, जो लंबे समय से परेशान थे, उन्हें भी डॉ. वर्मा के उपचार से लाभ मिला है।

सम्मान की घोषणा के बाद स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, मरीजों और बुद्धिजीवियों ने डॉ. वर्मा को बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। लोगों का कहना है कि यह सम्मान सिर्फ एक चिकित्सक का नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास का सम्मान है।डॉ. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर सेवा के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने अपने मरीजों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।डॉ. एस.के. वर्मा की इस उपलब्धि से नया भोजपुर समेत पूरे बक्सर जिले में उत्साह का माहौल है और लोग समारोह के दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।