Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ पर बक्सर को सजाने-संवारने में जुटा प्रशासन, रेलवे स्टेशन से घाटों तक तैयारियों की पड़ताल लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा
Keshav Times

कार्रवाई, डीएम ने डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के डीएस का वेतन किया बंद, सीएस से शो-कॉज

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की लचर व्यवस्था खासकर दोयम दर्जे की सफाई व्यवस्था से नाराज डीएम अंशुल अग्रवाल ने डीएस डॉ. गिरिश सिंह का वेतन बंद कर दिया है, वही इसी मामले में सीएस डॉ. एससी सिन्हा से शो-कॉज किया है।

कार्रवाई, डीएम ने डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के डीएस का वेतन किया बंद, सीएस से शो-कॉज

केटी न्यूज/बक्सर

कार्रवाई, डीएम ने डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के डीएस का वेतन किया बंद, सीएस से शो-कॉज

डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की लचर व्यवस्था खासकर दोयम दर्जे की सफाई व्यवस्था से नाराज डीएम अंशुल अग्रवाल ने डीएस डॉ. गिरिश सिंह का वेतन बंद कर दिया है, वही इसी मामले में सीएस डॉ. एससी सिन्हा से शो-कॉज किया है। शो-कॉज का संतोष जनक जबाव नहीं मिलने पर सीएस का वेतन भी बंद किया जा सकता है।

कार्रवाई, डीएम ने डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के डीएस का वेतन किया बंद, सीएस से शो-कॉज

बता दें कि डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की लचर व्यवस्था व अस्पताल में पसरी गंदगी की शिकायत डीएम से की गई थी। इस मामले में डीएम ने जांच करवा कार्यसंस्कृति में सुधार लाने की चेतावनी दी थी। लेकिन, जीविका के माध्यम से हो रहे सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। जिससे नाराज डीएम ने डीएस का वेतन बंद कर दिया है।

कार्रवाई, डीएम ने डुमरांव अनुमंडल अस्पताल के डीएस का वेतन किया बंद, सीएस से शो-कॉज

बता दें कि अभी एक दिन पहले ही डीएम ने लापरवाही बरतने वाले अनुमंडलीय अस्पताल व सदर अस्पताल के 18 चिकित्सकों से शो-कॉज किया था। जिसमें डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के डीएस डॉ. गिरिश सिंह का नाम भी शामिल था। वही, आज की कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।