Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

उपचुनाव के बाद बिहार में NDA गठबंधन के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने

बिहार में बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया गया था। बिहार में NDA गठबंधन के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

उपचुनाव के बाद बिहार में NDA गठबंधन के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने
Election

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार में बेलागंज, इमामगंज, रामगढ़ और तरारी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया गया था। बिहार में NDA गठबंधन के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में सभी सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।सभी सीटों पर एनडीए प्रत्याशियों की जीत से राजद-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है।अगले साल 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाएगा। 

उपचुनाव के बाद बिहार में NDA गठबंधन के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने

बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में जनता दल की मनोरमा देवी को 73334 वोट मिले। उन्होंने 21391 वोट से चुनाव जीता।रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह ने 62257 वोट पाकर चुनाव जीत लिया। उन्होंने 1362 वोटों के अंतर से चुनाव जीता।तरारी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। उन्हें 78755 वोट मिले और उन्होंने 10612 वोटों से जीत हासिल किया। 

उपचुनाव के बाद बिहार में NDA गठबंधन के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने

बिहार की इन चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान कराए गए थे। इन विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उपचुनाव हुए हैं। चुनाव के नतीजे सत्तारूढ़ राजग, विपक्षी महागठबंधन और नवगठित जन सुराज पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे थे। इस उपचुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा था।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।