Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह
Keshav Times

अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क

मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव के पास दिनदहाड़े हुई लूटपाट की वारदात में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पकड़े गए आरोपितों की संख्या तीन हो गई है। रविवार की रात भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र स्थित स्नेही टोला से मंदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह हरेराम चौधरी का पुत्र है। सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क

__ छह दिनों में एसआईटी ने किया था वारदात का खुलासा, देशी कट्टा और लूटा गया मोबाइल पहले ही हो चुका है बरामद

केटी न्यूज/चौगाईं। 

मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी गांव के पास दिनदहाड़े हुई लूटपाट की वारदात में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में पकड़े गए आरोपितों की संख्या तीन हो गई है। रविवार की रात भोजपुर जिले के पीरो थाना क्षेत्र स्थित स्नेही टोला से मंदीप कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह हरेराम चौधरी का पुत्र है। सोमवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल, 16 मई को अमसारी गांव निवासी गोलू कुमार को डुमरांव-केसठ राजवाहा नहर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया था। हथियार का भय दिखाकर लूटपाट की कोशिश की गई थी। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क

घटना के बाद पुलिस ने मौके से मिले मोबाइल को जांच का अहम सुराग बनाया। एसपी के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी अनुसंधान और छापेमारी के जरिए महज छह दिनों के भीतर कांड का उद्भेदन कर दिया था। इस दौरान भोजपुर जिले के सैदनपुर निवासी सुमित कुमार और स्नेही टोला निवासी सुबोध कुमार को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया देशी कट्टा और पीड़ित का लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपितों पर हत्या और लूट समेत कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई थी। थानाध्यक्ष यूसुफ अंसारी ने तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। तीसरी गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब कांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।