Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

पैसे के लेन देन में कुख्यात अमित के चाचा ने चलाई गोली, एक की हालत गंभीर

पैसे के लेन देन में कुख्यात अमित के चाचा ने चलाई गोली, एक की हालत गंभीर

- इनामी अपराधी के रिश्तेदार द्वारा गोली चलाने की कही जा रही है बात, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/बक्सर

जिले में लेन देन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। डुमरांव में दो दिन पूर्व हुए प्रापर्टी डीलर की हत्या की शोर अभी थमी भी नहीं है कि बुधवार की शाम बक्सर केे व्यस्तम माने जाने वाले अम्बेडकर चौक के समीप गोलीबारी में एक मजदूर समेत दो लोग जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी मजदूर को सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है। घटना शाम सवा पांच बजे की है। घटना के बाद अंबेडकर चौक तथा आस पास के क्षेत्रों में भगदड़ मच गई। दुकानदार अपनी अपनी दुकानों का शटर गिराने लगे जबकि राहगीर भी भाग खड़े हुए। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। सूत्रों की मानें लेन देन के विवाद से जुड़ा है। सूत्र बताते है कि बक्सर पांडेयपट्टी निवासी व मसाला कारोबारी हिरामन चौबे ने औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़की कोठिया निवासी व इनामी अपराधी अमित सिंह के चाचा राजा सिंह कारोबार के संबंध में तेईस लाख रूपए लिए थे। जिसमें से उसने 16 लाख रुपए लौटा दिए थे। लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी वह अभी साढ़े छह लाख रूपए नहीं दे सका था। जिस कारण दोनों में विवाद चल रहा था। 

जानकारों की मानें तो कुछ दिन पहले राजा ने उसकी पिटाई की थी। इसी के बाद बुधवार की शाम दोनों पक्ष पंचायती के लिए अंबेडकर चौक पर जुटे थे। बातचीत के दौरान ही राजा ने दहशत फैलाने के लिए गोली चला दिया। जो पास में खड़े सरेंजा निवासी दिनेश चौहान व पीसी कॉलेज के पास के राहुल कुमार को लग गई। दिनेश की हालत गंभीर है जबकि राहुल को छूकर गोली निकली है। जिससे उसकी हालत खतरे से बाहर है। सूत्रों की मानें तो राहुल पंचायती में शामिल था। जबकि दिनेश का इस विवाद से कोई वास्ता नहीं था। हालांकि प्रथम दृष्टया नगर थाने की पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। लेकिन सूत्रों बताया कि मामला लेन देन के विवाद का है तथा हिरामन मसाले के कारोबार के अलावे प्रापर्टी डिलिंग का काम भी करता है।

कहते है बक्सर एसपी

बक्सर एसपी नीरज कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया सूचना के अनुसार पैसे को लेकर दो पक्षों में पंचायती चल रही थी। उसी में महौल विगड़ा गोली चली है। जिसमें काम कर रहे लोगों को गोली लगी है। नाम सामने आया है परन्तु पीड़ित द्वारा अभी आवेदन नही दिया गया है। इसलिए अभी जांच का विषय है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।