15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को धमकी दे रहा था आरोपी

15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर परिजनों को धमकी दे रहा था आरोपी

मामला दर्ज, फरार आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी से एक शादी शुदा युवक पिछले कई दिनों से झांसा दे दुष्कर्म कर रहा था। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी उसकी मां को केस नहीं करने की धमकी देने लगा। लेकिन किसी तरह हिम्मत कर पीड़िता की मां ने मामाला दर्ज कराया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस

उसकी तलाश में जुट गई है। इधर आरोपी फरार हो गया है। वही महिला पुलिस की अभिरक्षा मे किशोरी का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता का घर आमने सामने है। उसके माता पिता दोनों खेत में मजदूरी करने चले जाते थे। दिन में किशोरी घर मे अकेली रहती थी। इसी का फायदा उठा आरोपी युवक

उसे झांसे में ले दुष्कर्म करने लगा। जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इस बात की जानकारी पीड़िता की मां को हुई तथा उसने युवक के परिजनों से इसकी शिकायत की तो युवक समेत उसके परिजन उसे धमकाने लगे। हालांकि वह कितने महीने की गर्भवती है  जानकारी मेडिकल जांच होने के बाद ही मिल सकती है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने

इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी युवक फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही ब्रह्मपुर में इस घटना की चर्चा पूरे दिन होते रही। लोग कई तरह की बातें कर रहे थे। वही लोग आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग भी करते सुने गए।