बड़ी खबर: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बक्सर में आधा दर्जन साल्वर गैंग गिरफ्तार,

इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के पूर्व संध्या पर पुलिस ने डुमरांव के एक निजी होटल से साल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबर: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बक्सर में आधा दर्जन साल्वर गैंग गिरफ्तार,

- बक्सर के अलावे भभुआ और औरंगाबाद में भी पुलिस को मिली है सफलता

केटी न्यूज/ बक्सर

इस वक्त की बड़ी खबर बक्सर से आ रही है। केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा के पूर्व संध्या पर पुलिस ने डुमरांव के एक निजी होटल से साल्वर गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों कि मानें तो डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी को गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद बक्सर एसपी मनीष कुमार के देखरेख में एक टीम बनाई गयी। फिर पुरे ऑपरेशन को सर्त्तकता से अंजाम दिया गया। उनसे मिली जानकारी के बाद पुलिस ने रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद में भी छापेमारी की है। 

हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है। लेकिन पुलिस सूत्रों की माने तो करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्त में लिया गया है। उनके पास से कई दस्तावेज व इलेक्ट्रानिक डिवाइस भी मिले हैं, जिनकी तफ्तीश की जा रही है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सूत्र बताते हैं कि पुलिस के हाथ एक बड़ा गिरोह लगा है। इस मामले में पुलिस बेहद गोपनीयता बरत रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये ठगों का गिरोह है। अबतक जांच में कोई भी पेपर लिक से जुड़ा मामले सामने नही आया है। बक्सर एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम तक प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी जाएगी। 

सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले बक्सर में आधा दर्जन साल्वर गैंग गिरफ्तार  https://youtu.be/3nXnhuEh-vc