Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

देशी कट्टा के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार, पिता व एक अन्य फरार

देशी कट्टा के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार, पिता व एक अन्य फरार

- तिलक राय के हाता ओपी पुलिस कोे केशोपुर गांव से मिली सफलता

 

केटी न्यूज/ सिमरी

दियारा क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्कर लोगों में अपना खौफ पैदा करने के लिए अवैध असलहे तक का भय दिखा रहे है। इसका प्रमाण तिलक राय के हाता पुलिस को मिला है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव स्थित एक चिन्हित घर में छापेमारी कर एक युवक को देशी कट्टा तथा दो कारतुस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मिथिलेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता गंगा सागर यादव तथा दिनेश यादव तीनों मिलकर शराब का कारोबार करते है तथा जो विरोध करता है उसे कट्टा दिखा मुंह बंद करा देते है। युवक के इस बयान के बाद पुलिस उसके पिता गंगा सागर यादव तािा दिनेश की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। इसके लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है। जबकि आवश्यक पूछताछ के बाद मिथिलेश को जेल भेज दिया गया है।

देशी कट्टा के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार, पिता व एक अन्य फरार

पुलिस सूत्रों की मानें तो हाल के दिनों में बाइक व शराब के साथ एक कारोबारी पकड़ा गया था। उसने भी अपने गिरोह में इन लोगों के नाम बताए थे। इसी दौरान तिलक राय की हाता पुलिस केशोपुर में गश्ती अभियान चलाने गई तो ग्रामीणों ने सूचना दिया कि गंगा सागर यादव अपने घर में अवैध असलहे रखा तथा अक्सर इसे दिखा लोगों को धमकाता है। इस सूचना पर पुलिस ने वरीय पदाधिकारियों को इसकी जानकारी देते हुए उसके घर छापेमामरी किया। छापेमारी के दौरान मिथिलेश पुलिस को देखते ही भागने लगा था। लेकिन पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने शामिल होने की बात बताई। पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो तकिया व गद्दा के नीचे से कट्टा तथा दो गोली बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना लाई। ओपी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।