Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

आतंकी हमले के बाद लोगों ने सुनाई आपबीती, जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंपी

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकियों ने बड़ा हमला किया।आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी,

आतंकी हमले के बाद लोगों ने सुनाई आपबीती, जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंपी
Terror attack

केटी न्यूज़/

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकियों ने बड़ा हमला किया।आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे बस खाई में गिर गई।जम्मू कश्मीर के रियासी में श्रद्धालुओं की बस पर हुए आतंकी हमले की आंखों देखी घायलों ने पुलिस को सुनाई। ड्राइवर की बगल में बैठे श्रद्धालु ने सबसे पहले आतंकियों को देखा था, जो आर्मी की यूनिफॉर्म पहने हुए थे और मुंह ढककर आए थे।

आतंकी हमले के बाद लोगों ने सुनाई आपबीती, जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंपी

श्रद्धालु शिव खोड़ा मंदिर से लौट रहे थे, अचानक आर्मी यूनिफॉर्म पहले 4 से 5 लोग बस के सामने आ गए। उन्होंने काले रंग की टोपी पहनी थी। मुंह लाल रंग के मफलर से ढके थे। सामने आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। करीब 20 मिनट वे ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे। ड्राइवर को सबसे पहले गोली लगी थी। ड्राइवर के घायल होने से बस का बैलेंस बिगड़ा और बस 150 फीट गहरी खाई में लुढ़क गई।

आतंकी हमले के बाद लोगों ने सुनाई आपबीती, जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंपी

महिलाएं और बच्चे चिल्लाते रहे, लेकिन बस नीचे लुढ़कती रही। फायरिंग की आवाज सुनकर लोग भी दौड़े आए, लेकिन तब तक आतंकी गोलियां चलाते हुए जंगल के अंदर घुस गए थे। बस एक जगह पर जाकर रुक गई। लोगों और पुलिस वालों ने मिलकर बचाव अभियान चलाया, लेकिन कई लोगों को गोलियां लग चुकी थीं। गनीमत रही कि बस में धमाका नहीं हुई, वरना सभी लोग मारे जाते। 

आतंकी हमले के बाद लोगों ने सुनाई आपबीती, जांच की जिम्मेदारी NIA को सौंपी

रियासी में श्रद्धालओं से भरी बस पर आतंकी हमले की जांच NIA को सौंपी गई। इलाके में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। बस मे सवार यात्री उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान से थे। रियासी की SSP मोहिता शर्मा ने बताया कि आतंकी हमले में 10 लोगों की मौत हुई है। 7 मृतकों की शिनाख्त हो गई है। मरने वाले 2 मृतक बलरामपुर के रहने वाले हैं। इनके नाम रूबी और अनुराग वर्मा हैं। घायलों में शामिल 9 लोग अलीगढ़ के गोंडा ब्लॉक के हैं। 6 बलरामपुर के रहने वाले हैं। 2 नोएडा के, 2 गोरखपुर के, 2 वाराणसी के, 3 मेरठ के रहने वाले हैं। एक बैरनपुर का निवासी हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।