Friday, 20 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

एक्टर 'फिरोज खान' का हुआ निधन

अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाले एक्टर 'फिरोज खान' का निधन हो गया है।

एक्टर 'फिरोज खान' का हुआ निधन
Firoz khan

केटी न्यूज़/

सिने जगत के छोटे पर्दे से इस वक्त की दुखद खबर सामने आई है।अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाले एक्टर 'फिरोज खान' का निधन हो गया है।फिरोज़ खान ने भाभी जी घर पर है से खूब नाम कमाया है।फिरोज खान ना सिर्फ अपने काम के लिए जाने जाते थे बल्कि उन्हें बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तरह दिखने वाला यानी बिग बी का डुप्लीकेट भी कहा जाता था।फिरोज खान ने अपने करियर में कई टीवी शोज में काम किया है।उन्होंने फिल्मों में भी अपना जलवा दिखाया है। 

एक्टर 'फिरोज खान' का हुआ निधन

सोशल मीडिया पर भी फिरोज के चाहने वालों की कमी नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर एक्टर को 109K लोग फॉलो करते हैं। फिरोज खान से पहले 'भाबीजी घर पर हैं!' सीरियल में ‘मलखान’ का रोल निभाने वाले ‘दीपेश भान’ का भी हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। जब दीपेश भान ने दुनिया को अलविदा कहा था तब भी फैंस के चेहरे उतर गए थे। उस वक्त भी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई थी।

एक्टर 'फिरोज खान' का हुआ निधन

फिरोज ने अमिताभ बच्चन की मिमिक्री और एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना रखी थी। फैंस को उनका ये टेलेंट बेहद पसंद था।उनके निधन की खबर से हर कोई हैरान रह गया। 'भाबीजी घर पर हैं' की टीम और शो के दर्शक भी उनके निधन से बेहद दुखी हैं। सोशल मीडिया पर सभी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।फिरोज खान की कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' से पहचान बनी है। इस शो के अलावा फिरोज को 'जीजा जी छत पर हैं', 'साहब बीबी और बॉस', 'हप्पू की उल्टन पल्टन' और 'शक्तिमान' जैसे शो भी किये है।इन्हें अपने सिंगर अदनान सामी के सुपरहिट गाने 'थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे' सहित कई फिल्मों में उनके काम को देखा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।